पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजा बाई पुरस्कार सम्मान समारोह 14 को

जीजा बाई पुरस्कार सम्मान समारोह 14 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रीड़ाभारती संस्था द्वारा वीर माता जीजा बाई पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह 14 फरवरी को सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। जिसमें जिले के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सफल एवं पुरस्कृत खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी हेडक्वार्टर अंजुलता पटले मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्रीमती संगीता ताई गोखले मौजूद रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सचद्वेदी प्रांतीय अध्यक्ष क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहेंगे। खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सम्मान समारोह को सफल बनावें।