- Hindi News
- सिंगापुर की तर्ज पर बनाएंगे स्मार्ट गुमटियां, पुरानी योजनाएं भूले
सिंगापुर की तर्ज पर बनाएंगे स्मार्ट गुमटियां, पुरानी योजनाएं भूले
डोरटू डोर कचरा : शहरके प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर कचरा उठाने की योजना का नपा ने जोर-शोर से प्रचार किया था, लेकिन अभी किसी भी वार्ड में ऐसी योजना पर अमल नहीं हुआ है।
हॉकर्सजोन : हाथठेले वालों को चार हॉकर्स जोन बनाकर उनमें स्थापित करने की बात कही गई थी, लेकिन यह योजना पूरी नहीं हो सकी है। शहर से तो हाथ ठेले वाले खदेड़ दिए गये, लेकिन उन्हें हॉकर्स जोनों में ठिकाना नहीं दिया गया है। इस स्थिति में ठेले वाले बेरोजगार हैं।
पेडपार्किंग योजना : शहरकी सड़कों पर सफेद लाइन खींचकर पार्किंग जोन बनाए गये हैं। और इसका ठेका प्राइवेट लोगों को सौंपा दिया है। ठेकेदार पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली में लगे हैं जिससे प्रतिदिन झगडे की घटनाएं सामने रही हैं। इस पर नपा का ध्यान नहीं है।
सिंगापुर की गुमटी का मॉडल, जिसकी तर्ज पर मुरैना में बनेंगी गुमटियां।
हॉकर्स जोन योजना से गुस्साए ठेले वालों को शांत करने नपा की कवायद
भास्करसंवाददाता| मुरैना
शहरकी हालत गांव से भी बदतर है और नगरपालिका कागजों पर विदेशी गुमटी की आकृति उकेर कर शहर को सुंदर बनाने का दावा कर रही है। स्मार्ट गुमटी शहर सौंदर्यीकरण की पहली योजना नहीं हैं इससे पूर्व भी सीएमओ रूपेश उपाध्याय कई योजनाओं का खाका खींचकर उन्हें अमल में लाने का ढिंढोरा पीट चुके हैं, लेकिन ऐसी सभी योजनाएं कागजों में सिसक रही हैं।
सबसे पहले नपा ने हॉकर्स जोन बनाने का दावा करते हुए शहर के बाजारों से हाथ ठेले वालों को इस शर्त पर खदेड़ा था कि उन्हें जल्द ही हॉकर्स जोन में स्थापित किया जाएगा, लेकिन एक माह गुजरने के बाद भी हॉकर्स जोन प्रक्रिया अमल में नहीं सकी है। परिणाम स्वरूप हाथ ठेले वाले रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। अब हाथ ठेले वालों को अत्यधिक गुमटियों का चित्र दिखाकर उनका गुस्सा शांत करने की कवायद की जा रही है।
क्याहै स्मार्ट गुमटी योजना
सिंगापुरकी सड़कों की तरह मुरैना शहर में भी अत्याधुनिक गुमटी बनवाकर हाथ ठेले वालों को सौंपने की योजना बनाई है। इस योजना को स्मार्ट गुमटी योजना नाम दिया गया है। नपा का कहना है कि ये गुमटियां शहर के चिन्हित स्थानों पर रखवाई जाएंगी। समझा जा रहा है कि बेरोजगार हाथ ठेले वालों का नपा के प्रति गुस्सा देखते हुए इस नई योजना का खाका खींचा गया है।
जल्दचालू होंगी योजनाएं
^डोरडू डोर कचरा उठाने की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही अमल में जाएगी। हॉकर्स जोन में हम ठेले वालों को जगह दे चुके हैं, लेकिन वहां जाने को ठेले वाले तैयार नहीं तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। स्मार्ट गुमटी योजना का प्रस्ताव भोपाल भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसे लागू किया जाएगा। रूपेशउपाध्याय, सीएमओ नगरपालिका मुरैना