पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे के लेनदेन पर युवक को गोली मारी, घायल

पैसे के लेनदेन पर युवक को गोली मारी, घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | सिटीकोतवाली क्षेत्र स्थित उत्तमपुरा में बुधवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक में गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तमपुरा निवासी अतर सिंह पुत्र मोतीराम जाटव ने बुधवार की रात मोहल्ले में रहने वाले सतीश पुत्र मुन्ना जाटव से उधारी के पैसे मांगे। सतीश ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर अतर सिंह कमर से कट्‌टा निकालकर गोली चला दी। दाएं हाथ की बाजू में गोली लगने से सतीश घायल हो गया। परिजन सतीश का इलाज जिला अस्पताल में करा रहे हैं। पुलिस ने अतर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।