- Hindi News
- आईजी इंटेलीजेंस ने एसबी डीएसबी शाखाएं देखीं
आईजी इंटेलीजेंस ने एसबी डीएसबी शाखाएं देखीं
मुरैना |मध्यप्रदेश कीआईजी इंटेलीजेंस सोनाली मिश्रा ने गुरुवार को जिले की एसबी डीएसबी शाखाओं का निरीक्षण किया। आईजी बुधवार को मुरैना पहुंचीं थीं और उन्होंने पहले पुलिस इंटेलीजेंस की स्पेशल ब्रांच का निरीक्षण किया था। इसके बाद गुरुवार को जिला विशेष शाखा पुलिस का निरीक्षण किया। गुरुवार को आईजी ने एसपी नवनीत भसीन से भी इन शाखाओं के कामकाज के संबंध में चर्चा की। खुफिया विभाग की खुफिया खबर है कि आईजी सोनाली मिश्रा ने डीएसबी शाखा के कामकाज को लेकर कुछ अप्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही इस संबंध में एसपी से कहा है कि वे इस शाखा के कामकाज की समीक्षा करें। उल्लेखनीय है कि आईजी इंटेलीजेंस बुधवार की सुबह श्रीधाम एक्सप्रेस से मुरैना आई थीं और गुरुवार को इसी गाड़ी से भोपाल रवाना हो गईं।