पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत कारोबारियों ने सब्जी विक्रेताओं को पीटा

रेत कारोबारियों ने सब्जी विक्रेताओं को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| रेतकारोबारियों द्वारा की गई मारपीट से गुस्साए सब्जी विक्रेताओं ने थोक सब्जीमण्डी में हड़ताल कर दी। दुकानदारों ने मंडी पूरी तरह बंद करने के बाद नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। आक्रोशित सब्जी विक्रेता आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद ही शांत हुए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अतरसूमा सरपंच गिर्राज कुशवाह ने बताया कि गुरुवार की सुबह सब्जी विक्रेता सब्जी लेकर मंडी के लिए निकले थे कि एबी रोड पर बायपास के पास खड़े रेत के ट्रैक्टर चालकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और सब्जी को सड़क पर फेंक दिया। रेत कारोबारियों ने बनवारीलाल कुशवाह, नवल सिंह अतरसूमा, नारायण सिंह, अशोक, कलियान सिंह, छोटे सरपंच निवीं, नवल सिंह हिंगोना, मातादीन भूरा का पुरा सहित दो दर्जन सब्जी विक्रेताओं की मारपीट की है।