प्रेमनगर में गोलीबारी, दो घायल
मुरैना| शहरके प्रेमनगर में गुरुवार को गोली चल गई। एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर कट्टे से फायरिंग की, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। एक के पैर को छूती हुई निकली गोली बीच बचाव करने वाले पड़ोसी के पैर में धंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर लठियाई हुई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी दिनेश उसके भाई राजपाल से उनके ही मोहल्ले में रहने वाले रामविलास, कमल सिंह ने गुरुवार को झगड़ा शुरू कर दिया। रामविलास का कहना था कि दिनेश उनकी भतीजी के मामले में कमल सिंह से कहता है कि वह अपनी बहिन का मोबाइल री-चार्ज क्यों कराता है। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।