- Hindi News
- बैल्ट टाइट लगाओ, टोपी सही करो, स्पष्ट दिखना चाहिए नेमप्लेट : एसपी
बैल्ट टाइट लगाओ, टोपी सही करो, स्पष्ट दिखना चाहिए नेमप्लेट : एसपी
आईजी का सालाना निरीक्षण 15 सितंबर से शुरू होकर 16 सितंबर तक जारी रहेगा। इसकी फाइनल रिहर्सल की गई।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
येतुम्हारा बैल्ट इतना ढीला क्यों है। ये इसकी टोपी तिरछी क्यों नहीं है। तुम अपनी ये नेमप्लेट सही करो। जिले के थानेदारों सिपाहियों से यह सब कहा एसपी इरशाद वली ने, जो रविवार को पुलिस लाइन के परेड मैदान पर आईजी के सालाना निरीक्षण की तैयारियों की फाइनल रिहर्सल का जायजा ले रहे थे। एएसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी उनके साथ थे।
एसपी एएसपी जब परेड मैदान के मंच पर थे तब सामने कतारबद्ध खड़ी प्लाटून को कमांड कर रहे अफसर ने कदमताल में आकर परेड निरीक्षण आमंत्रण दिया। फिर एसपी एएसपी समेत पुलिस लाइन आरआई विजय सिंह भदौरिया परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। शुरूआत सब इंस्पेक्टर्स की टुकड़ी की ओर से की गई। इसमें प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर्स पुराने एसआई सब एक साथ थे। यहां एसपी ने कुछ थानेदारों के ढीले बैल्ट पर उन्हें हिदायत दी कि वे अपने बैल्ट टाइट करें, किसी भी बैल्ट ढीला नहीं होना चाहिए। क्योंकि उससे वर्दी की लुकिंग एकदम रफ हो जाती है। साथ ही ढीला बैल्ट होने से थानेदार चुस्त-दुरुस्त नहीं रह पाता।
एसपी ने परेड में शामिल सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी के निरीक्षण में कुछ जवानों को नसीहत दी कि वे राइफल लेकर ढीले खड़े हों। हर जवान एकदम कड़क अंदाज में नजर आना चाहिए।
एसपी ऑफिस समेत पांच थानों का निरीक्षण करेंगे
^हम सोमवार को एसपी आफिस समेत पांच थानों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मंगलवार को परेड का निरीक्षण किया जाएगा। यह सब काम-काज में सुधार के लिए सालाना किया जाता है। डीसीसागर, आईजीचंबल रेंज मप्र
पुलिस लाइन में पुलिस जवान को समझाइश देते एसपी इरशाद वली।