- Hindi News
- भोजन के लिए बच्चे लाए घर से कटोरी तो कहीं टीचर मिले स्कूल से नदारद
भोजन के लिए बच्चे लाए घर से कटोरी तो कहीं टीचर मिले स्कूल से नदारद
बीस शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, वेतनवृद्धि रोकने वेतन काटने के दिए निर्देश।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
जौरापहाडग़ढ़ क्षेत्र के स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक महेश तोमर को कहीं बच्चे घर से लाए बर्तनों में मध्याह्न भोजन करते मिले तो कहीं स्कूल से शिक्षक नदारद पाए गए। नौ स्कूलों के लापरवाह 20 शिक्षकों के खिलाफ सस्पेंशन वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
औचक निरीक्षण के दौरान पहाडग़ढ़ अंचल के पटवापुरा में संचालित प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल बघेवर के प्रभारी हैडमास्टर सुरेन्द्र राजौरिया स्कूल से नदारद मिले। स्कूल के बच्चे, घर से लाई गईं कटोरियों में भोजन करते पाए गए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि राजौरिया, मदिरापान कर ड्यूटी पर आते हैं और उनके साथ चार-पांच गैर शिक्षक भी स्कूल आते हैं।
मिडिल स्कूल भगतपुरा के प्रभारी हैडमास्टर राजेश त्यागी बिना अवकाश के स्कूल से गैर हाजिर पाए गए। स्कूल में कोर्स की किताबें चार बोरियों में भरी पाई गईं। गणवेश साइकिल के चेकों का वितरण होना नहीं पाया गया। पालकों ने शिकायत की कि हैडमास्टर स्कूल का रिकार्ड अपने बैग में साथ रखते हैं। इसी स्कूल के प्रभारी हैडमास्टर पंचम लाल रावत भी स्कूल से नदारद मिले। आठ छात्राओं ने डीपीसी को बताया कि उन्हें अभी तक वर्ष 2013-14 2014-15 के गणवेश राशि के चेक नहीं मिले हैं। उक्त तीन शिक्षकों के सस्पेंशन का प्रस्ताव डीपीसी ने कलेक्टर को भेजा है।
येखामियां मिली स्कूलों में
{पटवापुरा के संविदा शाला शिक्षक सतेन्द्र यादव स्कूल से अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में मध्याह्न भोजन की रोटियां ठीक से नहीं सेकी गई थीं।
{ प्राइमरी स्कूल भगतपुरा की सहायक अध्यापिका आशा, अनुपस्थित मिलीं। स्कूल की छत से पानी टपक रहा था। रसोईया ने बताया कि स्कूल में शिक्षक डेली आकर बारी-बारी से आते हैं। स्कूल में गणवेश का भी कोई रिकार्ड नहीं पाया गया। इसी स्कूल की शिक्षिका ज्योत्सना भी गैर हाजिर मिलीं।
{ मिडिल स्कूल अगरौता के जन शिक्षक दिनेश सिकरवार ने स्कूलों का अकादमिक निरीक्षण नहीं किया। प्राइमरी स्कूल अगरौता का स्टाफ समय से पहले स्कूल की छुट्टी कर बस स्टॉप पर खड़ा पाया गया।
{ प्राइमरी स्कूल सिग्नल बस्ती जौरा के हैडमास्टर श्रीनिवास त्यागी शाम 4.12 बजे स्कूल की छुट्टी कर शाला से नदारद मिले। शिक्षक मुकेश शर्म