- Hindi News
- कब्रिस्तान में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
कब्रिस्तान में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
मुरैना| शहरके गणेशपुरा स्थित कब्रिस्तान के पास रविवार को किसी काम से गई एक महिला को गोपालपुरा के दो युवकों ने पकड़ लिया। ये उसे कब्रिस्तान में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार रविवार को गणेशपुरा की एक महिला कब्रिस्तान इलाके में किसी काम से गई थी। वहां गोपालपुरा के पिंटू तोमर ललईं सिकरवार ने उसे पकड़ लिया। ये लोग उसे लेकर कब्रिस्तान में गए और वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गए। महिला ने कोतवाली जाकर इनके खिलाफ केस कायम कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत दोनों के खिलाफ केस कायम किया है।