- Hindi News
- मेले में इंद्रधनुष कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां
मेले में इंद्रधनुष कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां
पशुपतिनाथ महादेव मेला के रंगमंच पर सोमवार की शाम आठ बजे आयोजित इंद्रधनुष कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ग्वालियर बनारस से आए गीत-संगीत कलाकारों की कला को लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर रिधुन म्यूजिक एकेडमी की कलाकार गरिमा शर्मा ने भरत नाट्यम प्रस्तुत कर गणेश वंदना प्रस्तुत की। डायरेक्टर आरती सिंह ने शनिदेव की स्तुति में स्पेशल सोंग प्रस्तुत किए। देर शाम तक सजी संगीत महफिल में गायक कलाकारों ने गजल, सूफी सोंग, भजन, लाइट सोला सोंग, ग्रुप सोंग, फोक सोंग, फ्यूजन कथक डांस, सेमी क्लासिकल डांस, सोलो फॉक डांस, बॉलीवुड सोलो डांस, सेमी डुएट ग्रुप तराना पेश किए। इस अवसर पर देश के ख्यातिनाम संगीतज्ञ डा. संजय सिंह नृत्य निदेशक अजय सावने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।