मोतियाबिंद शिविर आज से
श्रीसतगुरु परिवार ट्रस्ट राजकोट गुजरात एवं जिला अंधत्व निवारण समिति मुरैना के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन नौ दिसंबर से पंचायती धर्मशाला मुरैना में किया गया है।
शिविर में आने वाले मरीजों की आंख के मोतियाबिंद काले पानी की जांच जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स द्वारा पंचायती धर्मशाला में की जाएगी। जो मरीज ऑपरेशन के योग्य पाए जाएंगे उन्हें भर्ती कर उनकी आंख का ऑपरेशन जिला अस्पताल की आई ओटी में किया जाएगा। नेत्र शिविर में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को श्री सत्गुरु परिवार ट्रस्ट राजकोट गुजरात के सौजन्य से एक कंबल, चश्मा दवाइयां तथा आने-जाने के किराए के रूप में 100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
ट्रस्ट का यह 30वां सुपर मेगा नेत्रयज्ञ है। ट्रस्ट के सदस्यों ने मोतियाबिंद से पीडि़त लोगों से नेत्र शिविर का लाभ उठाने की विनती की है।
नेत्ररोगियों का इंतजार खत्म