- Hindi News
- पोरसा के सुशील रीना ने दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी
पोरसा के सुशील रीना ने दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत सोमवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
3000मीटर लंबाई की दौड़ प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग के बीच कराई गई जिसमेें बालक वर्ग के सुनील परमार पोरसा बालिका वर्ग में रीना राठौर पोरसा ने बाजी मारी है।
एथलीट प्रतियोगिता में बालक वर्ग के जितेन्द्र तोमर पोरसा दूसरे, रवि गुर्जर जौरा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सलमा बानो सबलगढ़ दूसरे स्थान पर तथा रानी राठौर पोरसा तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर की दौड़ में अतुल तोमर मुरैना शिवानी राठौर मुरैना पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में दिनेश सिंह मुरैना भारती तोमर पोरसा अब्बल रहीं। 400 मीटर की दौड़ को हर्ष यादव मुरैना निधि जादौन किशोरगढ़ सबलगढ़ ने जीता। 100 मीटर की दौड़ में करन खटीक छाया तोमर पोरसा पहले स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में सबलगढ़ की एक एथलीट छात्रा बेहोश होकर ट्रेक पर गिर पड़ी लेकिन उसके इलाज के लिए स्टेडियम में कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं था।वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में पोरसा की टीम ने जीती वहीं उप विजेता जौरा टीम रही। बालिका वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता को पोरसा टीम ने जीता तो पोरसा बी टीम उपविजेता घोषित की गई।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ लगाते एथलीट।