- Hindi News
- \"पेंडिंग जाति प्रमाण पत्र तीन दिन में बनाएं जाएं\'
\"पेंडिंग जाति प्रमाण-पत्र तीन दिन में बनाएं जाएं\'
मुरैना| जातिप्रमाण-पत्र जारी होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि लंबित जाति प्रमाण-पत्र तीन दिवस की समयसीमा में तैयार कर आवेदक को जारी कर दिए जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों के खाते खोलने के निर्देश भी दिए हैं।