- Hindi News
- मतदान केंद्रों का तीन दिन में हो भौतिक सत्यापन
मतदान केंद्रों का तीन दिन में हो भौतिक सत्यापन
मुरैना| पंचायतचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन तीन दिवस में करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी तहसीलदार सीईओ जनपदों को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का युक्तियुक्तकरण करते हुए रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव को चुनौतीपूर्ण मानते हुए बल्नरेबल मैपिंग इस प्रकार की जाए कि आवश्यक पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो जाएं। जोन सेक्टर इस प्रकार बनाए जाएं कि जोनल सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों तक आसानी से पहुंच सकें।