नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 को
मुरैना| नेशनललोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जिला न्यायालय में किया गया है। लोक अदालत में बिजली चोरी अनियमितताओं के प्रकरणों का निराकरण समझोते के आधार पर किया जाएगा। बिजली कंपनी ने कहा है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पक्षकार लोक अदालत में समझौता करने के वास्ते बिजली कंपनी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।