सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी, लोग परेशान
मुरैना तिराहे से पुलिस थाने तक पुराने नाले का पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
भास्करसंवाददाता| अंबाह
नगरमें मुख्य नाले का निर्माण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ठेकेदार के लोग पुराने नाले के पानी को रोककर नए नाले का निर्माण करा रहे हैं। जिससे गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। दिनभर सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से नगर के लोगों को बाजार जाने-आने में काफी मुश्किलों का सामाना करना पड़ रहा, वहीं स्थानीय लोगों को संक्रमण फैलने का डर भी सता रहा है। नगर के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है उत्कृष्ट सड़क निर्माण कराने से पहले इन दिनों नगर पालिका द्वारा 53 लाख रुपए की लागत से मुख्य सड़क के दोनों ओर नए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला मुरैना तिराहे से पोरसा चौराहा तक बनाया जाना है। क्योंकि पुराना नाला छोटा होने के साथ-साथ जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते नगर में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले रही थी।
वर्तमान में नए नाले का निर्माण कर रहे ठेकेदार द्वारा पुराने नाले को रोककर नवीन नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में पुराने नाले का गंदा पानी के अलावा आसपास के घरों का पानी भी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर पानी भरने से मुरैना तिराहे से लेकर पुलिस थाने तक हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग बाजार तक नहीं जा पा रहे हैं। नगर के लोगों ने स्थनीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सममस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में अंबाह नगर पालिका के िनर्माण प्रभारी रामअवतार सखवार का कहना है कि सड़क पर जमा हो रहे पानी का निकास करने इंजन रखवाया जा रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को भी नोटिस जारी का हिदायत दी गई है।
अंबाह। सड़क किनारे नाली बंद होने से जमा हो रहा गंदा पानी।