पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोडिंग वाहन कार भिड़ंत में चार घायल

लोडिंग वाहन कार भिड़ंत में चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बानमोर |नेशनल हाइवेपर सोमवार को बालाजी होटल के सामने लोडिंग वाहन कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार में बैठे चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी वाहन द्वारा सीधे ग्वालियर ले जाया गया जिसके चलते कुछ लोगों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ दुर्घटना मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गश्त का ताजिया ग्वालियर निवासी आनंद जैन अपनी कार (एमपी07 सीवी 9399) से मुरैना होकर ग्वालियर लौट रहे थे। दोपहर एक बजे के लगभग उनकी कार नेशनल हाईवे स्थित बालाजी होटल के सामने पहुंची। आगे चल रहे लोडिंग वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर होते ही कार में सवार आनंद के अलावा तीन लोग और घायल हुए हैं।