पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणेशपुरा की पुलिया पर उखड़ी सड़क, गड्‌ढों ने बढ़ाई परेशानी

गणेशपुरा की पुलिया पर उखड़ी सड़क, गड्‌ढों ने बढ़ाई परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात के वक्त पैदल राहगीर वाहनों के गिरने का बना रहता है भय।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

शहरके गणेशपुरा की पुलिया वाली सड़क उखड़ जाने से उसमें गड्ढ़े हो गए हैं। इससे वाहनों को निकालने में लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका ने इस सड़क को बनवाने के लिए टेंडर मंजूर कर दिए हैं लेकिन ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू नहीं करा रहा है।

एमएस रोड पर डीजे बंगला के पास से गणेशपुरा के लिए जो सड़क गई है उसके निर्माण को अरसा बीत जाने के कारण सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। सड़क का कुछ हिस्सा बड़े गड्ढ़ों में तब्दील हो गया है। सड़क पर गड्ढ़े होने से वाहनों की आवाजाही परेशानीभरी बनी हुई है। पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी सड़क के गड्ढ़े दिक्कत पैदा करते हैं। गणेशपुरा की पुलिया वाली सड़क से रोजाना 200 से ’यादा वाहनों का आवागमन होता है। सड़क उखड़ी होने के कारण वाहनों में आए दिन पुर्जों की टूट-फूट होती है। इससे लोग परेशान हैं।