- Hindi News
- राजनीतिक दबाव में प्रशासन नहीं बनने दे रहा मिडिल स्कूल भवन
राजनीतिक दबाव में प्रशासन नहीं बनने दे रहा मिडिल स्कूल भवन
तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे गांधीवादी कार्यकर्ता जयंत तोमर का अनशन जारी, स्वास्थ्य गिरा।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
भाजपाके एक पूर्व विधायक के दबाव में जिला प्रशासन, पुरावशकलां में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण कार्य नहीं होने दे रहा है। इसके विरोध में कलेक्टोरेट पर अनशन कर रहे गांधीवादी कार्यकर्ता जयंत तोमर का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस मुद्दे पर सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों ने सोमवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि ग्रामसभा के निर्णय के मुताबिक, स्कूल भवन के निर्माण कार्य को शुरू कराने की कार्रवाई करें।
तीनलोग डाल रहे बाधा : पुरावशकलांमिडिल स्कूल भवन के निर्माण कार्य में पूर्व सरपंच नाथू सिंह तोमर के कहने पर पूर्व विधायक शिवमंगल तोमर जिला परियोजना समन्वयक महेश तोमर बाधा डाल रहे हैं। प्रशासन के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी उनके दबाव में काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच बादामी देवी सरकारी जमीन पर मिडिल स्कूल भवन का निर्माण करा रही हैं तो तहसीलदार अंबाह नरेश गुप्ता के आदेश पर थाना प्रभारी ओपी चंदेरिया ने हड़काऊ आदेश देकर स्कूल भवन का निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
अनशन पर बैठे जयंत तोमर का हेल्थ चेकअप करते जिला अस्पताल के डाॅक्टर