पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिर्राज हत्याकांड में दो विधायक लाए सदन में ध्यानाकर्षण

गिर्राज हत्याकांड में दो विधायक लाए सदन में ध्यानाकर्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना|पेट्रोल पंपव्यवसायी गिर्राज अग्रवाल हत्याकांड में बदमाशों की सक्रियता पुलिस की सुस्ती पर विधायक रुस्तम सिंह सत्यपाल सिकरवार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण पेश किया। ध्यानाकर्षण पर शुक्रवार को चर्चा होगी। विधायक रुस्तम सिंह ने पेट्रोल पंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या के दो दिन बाद तक आरोपी नहीं पकड़े जाने के मुद्दे पर गुरुवार को गृहमंत्री बाबूलाल गौर पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह से चर्चा की। विधायक सिंह ने कहा है कि मुरैना जिले में पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं रहा है। इस कारण व्यापारी सहित सभ्रांत नागरिक भयभीत हंै। इनामी फरारी बदमाश मुरैना जिले में वारदात कर भाग जाते हैं। ग्वालियर पुलिस उनका एनकाउंटर कर देती है। लेकिन उस हाल में मुरैना पुलिस क्या कर रही है। पुलिसिंग इतनी कमजोर क्यों है कि बदमाशों को अपराध घटित करने के लिए मुरैना में खुली जमीन मिल रही है। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने डीजीपी से कहा है कि थानों में रजिस्टर्ड अपराधों में पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए जो भी राजनीतिक दबाव आते हैं पुलिस को उनका खुलाशा करना चाहिए ताकि लोग यह जान सकें कि गुंडे-बदमाशों की सिफारिश कौन कर रहा हैω