पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा में उपाध्यक्ष बनाने के लिए अंबाह सबलगढ़ में भाजपा सक्रिय

नपा में उपाध्यक्ष बनाने के लिए अंबाह सबलगढ़ में भाजपा सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 जनवरी को परिषद के प्रथम सम्मेलन में किया जाएगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव।

भासं|मुरैना/अंबाह/सबलगढ़

अंबाहसबलगढ़ नगर पालिका की नई परिषद का उपाध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा ने अपनी गोटियां बैठानी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि वह भी अंबाह में अपना उपाध्यक्ष बनाए। कौन बिकता है और कौन खरीदा जाता है इस पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्भर करेगा।

नगर पालिका अंबाह की नई नगर सरकार में भाजपा के नौ पार्षद चुनकर आए हैं। अन्य पार्षदों में कांग्रेस के पांच, निर्दलीय तीन बसपा का एक पार्षद निर्वाचित हुआ है। 18 पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव में 10 पार्षदों की जरूरत होगी। इस हाल में उपाध्यक्षी के लिए भाजपा को एक पार्षद को अपने पक्ष में मतदान कराना होगा। इसके लिए भाजपा की निगाह निर्दलीय पार्षद रेखा ओझा, उर्मिला शर्मा सरोज देवी पर लगी हुई हैं। तीन निर्दलीय पार्षदों में से कौन सी महिला पार्षद भाजपा के उपाध्यक्ष पद के लिए अपना गोपनीय वोट दे सकती है इसके जोड़-तोड़ उपाध्यक्ष बनने के इ‘छुक पार्षदों ने शुरू कर दिए हैं। अंबाह नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा, जिला भाजपा इसका मेंडेट जारी कर सकती है। ऐसा हुआ तो मेंडेट के अनुसार भाजपा का तयशुदा पार्षद, उपाध्यक्षी का चुनाव लड़ेगा। यदि पार्टी ने हस्तक्षेप नहीं किया तो उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इ‘छुक पार्षद को निर्दलीय या बसपा के एक पार्षद का मत प्राप्त करने की कबायद करना होगी। वोट गोपनीय होगा इसलिए कोई भी अपना मत भाजपा उपाध्यक्ष पद के ंप्रत्याशी को सैटिंग के आधार पर दे सकेगा। चर्चा के मुताबिक, उमेश जैन, नीतू तोमर चेला, रेनू-धर्मवीर तोमर प्रतिमा-मुकेश गुप्ता उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

अंबाह नगर पालिका परिषद। (फाइल फोटो)

सबलगढ़ में अनीता शर्मा का नाम चर्चा में

उपाध्यक्षपद के लिए सबलगढ़ में वार्ड नौ की भाजपा पार्षद अनीता प|ी विवेक शर्मा के नाम पर विचार चल रहा है। इसके अलावा भाजपा का नगर मंडल वार्ड 16 की पार्षद रजनी प|ी राकेश जादौन के नाम पर भी विचार कर सकता है। उपाध्यक्षी पाने के लिए भाजपा को कोई कबायद नहीं करना पड़ेगी। क्योंकि भाजपा के पास 10 पार्षद हैं। चुनाव लड़ने वालों की संख्या बढ़ी तो जिला भाजपा यहां भी वीटो जारी कर सकती है।