अब तक नहीं बनी बड़ापुरा की सड़क
मुरैना| पोरसातहसील की ग्राम पंचायत धर्मगढ़ के मजरा बड़ापुरा की सड़क वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के समय स्वीकृत हुई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री के सचिव एसएस उप्पल ने मुरैना कलेक्टर को सड़क बनवाने के लिए पत्र लिखा था। बावजूद इसके यह सड़क अब तक नहीं बन पाई है। धर्मगढ़ क्षेत्र निवासी मुरैना नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बड़ापुरा के प्राचीन मंशापूर्ण मंदिर से पोरसा तक आने वाली सड़क को पक्की डामरीकृत बनाया जाना था। इसका आदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से आने के बाद भी यह सड़क अब तक नहीं बन पाई है, जिसके कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को रोजाना परेशानी होती है।