पर्यवेक्षक परीक्षा 14 को
मुरैना| महिलाबाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को शहर के 17 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा एक्सीलेंस पीजी कालेज मुरैना पीजी कालेज जौरा में संपन्न कराई जाएगी। शेष 15 परीक्षा केन्द्रों पर एक ही पाली की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के लिए 17 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 6924 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पेजर, केलकूलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी को आवेदन में लगाए फोटो को ही राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कर लाना होगा।