- Hindi News
- \"राजनीतिक पुलिस संरक्षण में गुंडा राज\'
\"राजनीतिक पुलिस संरक्षण में गुंडा राज\'
मुरैना| पूर्वविधायक कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सूबेदार सिंह एडवोकेट ने कहा है कि आज जिले में गुंडों को राजनैतिक पुलिस का खुला संरक्षण मिल रहा है। जिस तरह से पूर्व के वर्षों में पुलिस-डाकू गठबंधन था, जिसके खिलाफ आंदोलन होने पर डकैतों का समर्पण हुआ था, वही हालात जिले में आज बन गए हैं। गुरुवार को पूर्व विधायक ने कहा कि जिले में हत्याओं का दौर जारी है। शहर के जीवाजीगंज में कुछ दिन पहले एक मजदूर की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। अब पेट्रोल पंप संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याओं का यह दौर जिले में थम नहीं रहा है। इसलिए इस मामले में बुद्धिजीवी एक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।