पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीटेक्निक पर छह घंटे लगा रहा जाम

पॉलीटेक्निक पर छह घंटे लगा रहा जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति रही

भास्करसंवाददाता| मुरैना

शहरके पॉलीटेक्निक पर रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति रही। यहां चल रही पंचायत चुनाव की मतगणना के नतीजे जानने को उत्सुक हजारों लोगों की भीड़ मुरैना-अंबाह रोड पर जमा होने के कारण वाहन नहीं निकल सके। गंभीर स्थिति रही कि पुलिस ने इस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए यहां कोई फोर्स नहीं लगाया। जबकि हर बार की मतगणना में यहां पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए जाते थे, लेकिन इस बार अव्यवस्था फैली रही। शहर पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, रास्ता डायवर्ट किया भीड़ हटाई। जिसका खामियाजा राहगीर जनता को भुगतना पड़ा।

यहां बता दें कि पॉलीटेक्निक पर सुबह आठ बजे से ही मतगणना जानने को उत्सुक लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने पॉलीटेक्निक में अंदर तो पुलिस व्यवस्था कड़ी रखी, लेकिन सड़क को स्वतंत्र छोड़ दिया। जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई। यहां सैकड़ों वाहन सड़क किनारे दोनों ओर जमा हो गए, जबकि प्रत्याशियों के समर्थक सड़क पर खड़े हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वहां जाम लग गया। ऐसे में मुरैना-अंबाह भिंड के बीच चलने वाले वाहन पॉलीटेक्निक पर फंस गए। यहां फिर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक वाहन निकलने में परेशानी रही।

पुलिस की खराब व्यवस्था से बिगड़ी स्थिति

पुलिसकी ढीली व्यवस्था यहां तक नजर आई कि पॉलीटेक्निक की चारदीवारी पर भी भीड़ चढ़ गई। पुलिस ने इस भीड़ को भी यहां से नहीं हटाया। जबकि पिछले समय की मतगणना में यह खराब स्थिति कभी नहीं रही।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है