- Hindi News
- सियपिय मिलन समारोह में कृष्ण लीला ने मन मोहा
सियपिय मिलन समारोह में कृष्ण लीला ने मन मोहा
मुरैना |पटिया वालेबाबा रतनदास महाराज की बरसी पर करहधाम में सियपिय मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। रोजाना भंडारे हो रहे हैं, बाल भोग प्रसादी बांटी जा रही है, हजारों लोग इस समारोह में भागीदारी कर रहे हैं। रविवार को यहां श्रीकृष्ण लीला में हजारों दर्शक उमड़े। नर-नारी इस लीला को देखकर हषित हुए। यहां बता दें कि पटियावाले बाबा परमलोकवासी रतनदास महाराज के सिद्ध स्थल करहधाम में हर साल उनकी बरसी पर आठ दिन तक सियपिय मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरूआत परमलोकवासी बाबा रामदास महाराज ने शुरू की थी। इस बार भी करहधाम की महंत किशुनदासी बाई महाराज ने सियपिय मिलन समारोह का आयोजन चार फरवरी से शुरू कराया। इसमें रोजाना एक गांव द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।