पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनामिका गीता जीतीं, राकेश रिंकू मावई को लेकर संशय

अनामिका-गीता जीतीं, राकेश रिंकू मावई को लेकर संशय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ वार्ड 10 में पहले 156 वोटों से रिंकू मावई की जीत की चर्चा

{ बाद में चार वोटों से राकेश रुस्तम सिंह की जीत का दावा

भास्करसंवाददाता|मुरैना

जिलापंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना में सदस्य पदों पर दिग्गजों ने जीत का परचम लहराया है। कद्दावर नेता वृंदावनसिंह सिकरवार की बहू अनामिका मानवेंद्र गांधी समेत जिपं सदस्य वीरेंद्र हर्षाना की बहू गीता इंदरसिंह हर्षाना ने जीत दर्ज कराई है। साथ ही जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल इस बार फिर से जीत गए हैं। उधर पूर्व विधायक स्व. सोवरन सिंह मावई के पुत्र प्रबलप्रताप सिंह मावई रिंकू विधायक रुस्तम सिंह के पुत्र राकेश सिंह की जीत को लेकर आखिरी तक सस्पेंश रहा।

पॉलीटेक्निक पर जिला पंचायत के वार्ड नंबर सात से लेकर 14 तक के जिपं सदस्यों समेत मुरैना जौरा जनपद के सदस्यों के मतों की गिनती रविवार की सुबह से शुरू हुई। प्रत्याशियों के समर्थकों का मेला पॉलीटेक्निक के बाहर लग गया। उधर अंदर वोटों की गिनती चलती रही। जिनके नतीजे जानने के लिए बाहर की भीड़ में हर पल उत्साह दो से चार गुना होता रहा।

नहीं हुई री-काउंटिंग

^मतगणना के नतीजे मौके पर ही टेबलवाइज प्रत्याशियों को दे दिए गए हैं। री-काउंटिंग किसी की नहीं कराई गई है। टेबलों पर जो परिणाम निकला है, वही फाइनल है। शिल्पागुप्ता, कलेक्टर, मुरैना

इन वार्डों में ये जीते

{वार्डनंबर11 में कमला रामलखन सिंह गुर्जर की जीत बताई जा रही है।

{वार्डनंबरआठ में गीता राकेश बघेल की जीत का जश्न मनाया गया।

{वार्डनंबरसात में गीता नेकराम की जीत होना बताई जा रही है।

जिपं के वार्ड 10 में जीत-हार पर लगी रहीं निगाहें

जिलापंचायत का वार्ड नंबर 10 चर्चा का अखाड़ा बना रहा। क्योंकि इस वार्ड से कौन जीता, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया। ईवीएम की मतगणना में टेबलों से जो नतीजे रहे थे, उनके आधार पर अंतिम दौर के बाद रिंकू मावई समर्थकों ने पॉलीटेक्निक परिसर के भीतर बाबा पटिया वाले की जय का नारा लगाकर रिंकू की जीत का ऐलान कर दिया। मौके पर प्रबल प्रताप सिंह रिंकू के भाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश मावई ने दैनिक भास्कर को 150 वोट के करीब से रिंकू की जीत बताई। इस दौरान मौके पर राकेश रुस्तम सिंह ने कहा कि अभी एक मशीन में गड़बड़ी है, इसलिए री-काउंटिंग कराएंगे। यहां बता दें कि री-काउंटिंग तो नहीं हुई, लेकिन बाद में राकेश सिंह की चार वोट से जीत की चर्चा रही। हालांकि अधिकृत कुछ भी नहीं है।

वार्ड क्रमांक 9 से विजयी बनीं गीता इन्दर सिंह

कहां-क्या रही स्थिति

{वार्ड नंबर नौ :जिपं के इस वार्ड में जिपं सदस्य वीरेंद्र हर्षाना के छोटे भाई इंदरसिंह हर्षाना की प|ी गीता हर्षाना चुनाव मैदान में थीं। उन्होंने जिले में अब तक की सबसे बड़ी जीत 4100 वोटों की हासिल की है। चर्चा है कि जिपं अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है तो हर्षाना परिवार इस पद पर गीता हर्षाना को लड़ाएगा।

{वार्ड नंबर 14 : जिलापंचायत के इस वार्ड से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह (बिंदासिंह) की बहू अनामिका सिंह चुनाव मैदान में थीं। साथ ही सोवरन सिंह गलेथा की प|ी उमा से उनकी टक्कर हुई। शुरूआती दौर में दोनों प्रत्याशी आगे-पीछे चलती रहीं। अंतत: अनामिका सिंह की विजय का जयकारा लगा। उनकी जीत 710 वोटों से बताई जा रही है।

{वार्ड नंबर 12 : इसवार्ड में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजपालसिंह यादव की प|ी सरोज सिंह के मुकाबले जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल चुनाव मैदान में थे। मतों की गिनती शुरू हुई तो सरोज सिंह पिछड़ती चली गईं। अंतत: हमीर सिंह की जीत करीब 900 वोट से हुई। वे भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आएंगे।