पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल का नवीन भवन बनकर तैयार

स्कूल का नवीन भवन बनकर तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोरसाकस्बे में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में केवल फिनिसिंग कार्य ही शेष रह गया है। जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे के मुताबिक है कि नवीन सत्र (जुलाई माह) में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल नवीन भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

यहां बता दें कि पोरसा कस्बे में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। तभी से यह स्कूल पुराना थाना परिसर के मैदान में लग रहा है। वर्तमान में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा नौ से लेकर बारह तक 576 छात्राएं अयध्यनरत हैं। भवन में दो कमरे होने के कारण वहां छात्राओं के लिए बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा वहां पेयजल, शौचालय, खेल का मैदान आदि की सुविधाएं भी नहीं है। समस्या हल करने वर्ष 2014 में बड़ा पुरा स्थित सुमेर सागर स्थान पर राज्य शासन द्वारा लाखों रुपए की लागत से हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन का निर्माण पीडब्लूडी की पीआईयू शाखा द्वारा कराया गया है। वर्तमान में नवीन भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। केवल बाउंड्रीबाल के साथ भवन की फिनिशिंग पुताई कार्य होना ही शेष रह गया है। इस संबंध में मुरैना जिला शिक्षा अिधकारी दीपक पांडे का कहना है कि पोरसा कस्बे में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है। जुलाई महीने मे नया शैक्षणिक सत्र शुरू होती ही इस भवन में शिफ्ट कर लेंगे।

कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का नवीन भवन जिसका शुभारंभ जुलाई में हो जाएगा

निर्माण