पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉन टेनिस में साक्षी ने किया प्रतिनिधित्व

लॉन टेनिस में साक्षी ने किया प्रतिनिधित्व

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया|दतिया जिलेकी निवासी साक्षी ने गुलबर्गा कर्नाटक में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर 17 के तहत कर्नाटक के गुलबर्गा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में साक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मालूम हो कि साक्षी दतिया जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी डाॅ. एके ओझा की पुत्री हैं। भांडेर तहसील, हाल हरीशंकरपुरम ग्वालियर निवासी साक्षी ओझा का प्रारंभ से लान टेनिस खेल की ओर रुझान रहा है। कार्मल कान्वेंट स्कूल ग्वालियर में अध्ययनरत साक्षी ने संभागीय स्तर पर मुरैना, इंदौर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की ओर प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया था।