कट्टे से फायर करने वाले आरोपी फरार
मुरैना| बृजगढ़ीथाना चिन्नोनी के एक व्यक्ति से मारपीट कर उसके ऊपर कट्टे से फायर करने वाले आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं रही है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पीड़ित फरियादी छिद्दाराम जाटव पुत्र भौरू जाटव ने बताया कि आरोपी रामवीर, पप्पू, कदम निवासी बृजगढ़ी ने सात दिसंबर को उससे मारपीट करके उसके ऊपर कट्टे से फायर किया था। इस मामले की रिपोर्ट भी लिखा दी गई, लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा नहीं है, जिनसे उन्हें खतरा है।