- Hindi News
- ऋषि गालव कॉलेज में दो छात्र गुटों में फायरिंग
ऋषि गालव कॉलेज में दो छात्र गुटों में फायरिंग
जमीन विवाद निपटाने खेत पर बुलाया, बंदूक से मार दी गोली, युवक ने दम तोड़ा
शहर के नेशनल हाईवे किनारे फायरिंग से पहले हुआ पथराव
कैलारस. छीतरियापुरागांव के पास से गुजरी नहर के पास गुरुवार को माउजर बंदूक से एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक को उससे रंजिश रखने वाले लोगों ने जमीन विवाद निपटाने के नाम पर नहर के पास खेत पर बुलाया था, जहां उसे गोली मारी गई। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कैलारस में कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हुसैनपुर ग्राम पंचायत के छीतरियापुरा गांव में रामकुमार गुर्जर (18) पुत्र कोकसिंह गुर्जर से इसी गांव के राजपाल गुर्जर का जमीन विवाद चला रहा था। दोनों परिवारों में इस विवाद को लेकर रंजिश थी। बताते हैं कि गुरुवार को राजपाल ने रामकुमार को यह कहकर खेत पर बुलवाया कि कुछ रिश्तेदार गए हैं जो जमीन विवाद की पंचायत करेंगे। पंचायत में खेत के विवाद का निपटारा हो जाने की गरज से रामकुमार ने भरोसा कर लिया और वह खेत पर गया। बताते हैं कि राजपाल यहां पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जब रामकुमार नहर किनारे खेत पर पहुंचा तो वहां राजपाल ने माउजर बंदूक से उसे गोली मार दी। इसके बाद राजपाल उसके साथी मौके से भाग निकले। कुछ लोगों ने इस हत्याकांड को देखा और इसकी सूचना रामकुमार के परिजन को दी। तब रामकुमार के परिजन खेत पर आए और वहां राजकुमार का शव देखकर इसकी सूचना चिन्नोनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कैलारस पहुंचाया गया।
दोनों ओर से चलीं गोलियां
कॉलेजमें पेपर देने वाले छात्र ने भी अपने पक्ष के लोग बुला लिए थे। जब उस छात्र पर फायरिंग की गई तो इस छात्र के पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इससे पहले दोनों ओर से पथराव भी हुआ। फायरिंग के बाद गुरुवार को कॉलेज के प्रोफेसर्स ने मौके पर पहुंचे सीएसपी चावला से परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था किए जाने की मांग की। जिस पर सीएसपी ने टीआई को बोला कि यहां पुलिस बल दिया जाए।
ऋषि गालव कॉलेज के बाहर फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।