पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप कृषि मंडी भी रहेगी बंद

पेट्रोल पंप कृषि मंडी भी रहेगी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के बाद निकाला कैंडल मार्च

हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

जौराके पेट्रोल पंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस की सर्चिंग लगातार चल रही है। लेकिन सफलता कुछ भी हाथ नहीं लगी है। इस घटना के बाद से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने गुरुवार को जुलूस निकालकर शुक्रवार को बंद का एेलान किया। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि बाजार के अलावा कृषि उपज मंडी, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।

जीवाजीगंज से चला कैंडल मार्च एमएस रोड होकर नेहरू पार्क, जिला अस्पताल रोड होता हुआ कलेक्टर बंगले के सामने से गुजरकर कलेक्टोरेट की सूबात रोड पर पहुंचा। यहां से कैंडल मार्च सिकरवारी बाजार में मुड़ गया। फिर मिर्च बजरिया होकर लोहिया बाजार, रुई की मंडी, महादेव नाका, स्टेशन रोड होते हुए मारकंडेश्वर बाजार से हनुमान चौराहे पर पहुंचा। हनुमान चौराहा पर गिर्राज अग्रवाल की तस्वीर रखी गई थी। जिसके सामने सभी ने अपने-अपने हाथों में पकड़ीं कैंडल लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां 12 दिसंबर के मुरैना बंद का ऐलान किया गया।कैंडल मार्च श्रद्धांजलि सभा में वृंदावन सिंह सिकरवार, भाजपा के पूर्व मंत्री मुंशीलाल, भाजपा नेता पूर्व विधायक सेवाराम गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, मुन्नालाल पटेल, रघुराज सिंह कंषाना, गिर्राज डंडोतिया पहलवान, मनोज जैन, योगेशपाल गुप्ता, रविकांत गोयल, संजय माहेश्वरी, विनोद शुक्ला, दिलीप अग्रवाल, हितकिशोर गुप्ता, राजीव शर्मा, मुन्नालाल अग्रवाल, महेश चंद्र, राधेश्याम सिंघल, माताप्रसाद सिंघल आदि शामिल हुए। वहीं जिले में बढ़ते अपराधों के विरोध में घोषित मुरैना बंद के आह्वान का समर्थन इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन ने करके अपना विहिप जारी किया है। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ.ओपी शुक्ला ने गुरुवार की शाम घोषणा कर दी है कि 12 दिसंबर को शहर में कोई भी प्राइवेट नर्सिंग होम नहीं खुलेगा। साथ ही कोई भी प्राइवेट डाक्टर शुक्रवार को किसी मरीज को इलाज नहीं देगा।

मुरैना. येजनता की है ललकार, बंद करो ये भ्रष्टाचार। चोर बने हैं थानेदार, बंद करो ये भ्रष्टाचार। यह एनाउंसमेंट कैंडल मार्च के आगे-आगे होता हुआ चल रहा था। साथ ही ऐलान किया जा रहा था कि 12 दिसंबर को सभ