पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जौरा मुकम्मल बंद, बदमाश शेरा के एनकाउंटर की सूचना मिलने के बाद खुला मुरैना का बाजार

जौरा मुकम्मल बंद, बदमाश शेरा के एनकाउंटर की सूचना मिलने के बाद खुला मुरैना का बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना शहर के हनुमान चौराहे पर एकत्रित व्यापारियों के बीच पहुंचे मुरैना एसपी, कहा-पुलिस एनकाउंटर में मारा गया बदमाश शेरा किरार।

भास्करसंवाददाता|मुरैना/जौरा

पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को जौरा के बाजार मुकम्मल बंद रहे। वहीं मुरैना में सुबह-सुबह बाजार बंद कराने के लिए व्यापारियों के बीच पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पहुंचकर बदमाश शेरा किरार के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना दी। इसके बाद व्यापारियों ने आंदोलन वापस लिया और तीन घंटे बाद ही बाजार खुल गए।

बंद का आह्वान व्यापार मंडल अग्रवाल समाज ने संयुक्त रूप से किया था। मुरैना बंद के दौरान सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक सदर बाजार, हनुमान चौराहा, मारकंडेश्वर बाजार, बर्तन बाजार, स्टेशन रोड, एमएस रोड, सूबात रोड, बैरियर क्षेत्र, जीवाजी गंज सहित फाटक बाहर के बाजार में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों की टोलियों ने शहर के बाजारों में पेट्रोलिंग की। बंद के दौरान शहर के सभी पेट्रोल पंप भी बंद रहे। जरूरतमंद लोगों ने पुलिस के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल डीजल लिया।

नर्सिंगहोम से लौटे मरीज : बंदको सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शहर के नर्सिंग होम बंद रहे। इसके चलते प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग होम की ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिल सका।

व्यापारियों ने ग्वालियर एसएसपी का किया सम्मान

15हजार रुपए के इनामी, फरारी बदमाश शेरा किरार के एनकाउंटर के बाद व्यापारियों के एक दल ने ग्वालियर पहुंचकर एसएसपी संतोष कुमार सिंह का सम्मान किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश गर्ग ने अग्रवाल सेवा सदन में कहा कि शेरा का एनकाउंटर कर ग्वालियर पुलिस ने सराहनीय काम किया है। श्री गर्ग ने कहा कि मुरैना में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। इसलिए पुलिसिंग में तेजी से सुधार आना चाहिए। इस संबंध में व्यापार मंडल का एक डेलीगेशन जल्द ही भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डीजीपी को मुरैना के अपराधों की वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा। उन्होंने इस बात पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया कि पेट्रोल पंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल से लेकर कैलारस के ईंट उद्योग व्यवसायी अशोक राजौरिया की हत्या के बाद मुरैना के सांसद विधायक व्यापारियों सहित पीडि़त पक्ष के बीच उपस्थित नहीं हुए।

मुरैना। बाजार बं