युवक को सड़क पर शराब पीते पकड़ा
मुरैना। सार्वजनिकस्थान पर शराब पी रहे व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर निवासी भूपेंद्र पुत्र रतन सिंह गुर्जर गुरुवार की दोपहर नेशनल हाइवे स्थित आरटीओ बैरियर के पास खड़ा होकर सार्वजनिक रूप से शराब पी रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।