पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल भी चौराहों पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

दो साल भी चौराहों पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारीओमप्रकाश अग्रवाल की हत्या के बाद नगर में बढ़ती वारदात एवं बदमाशों पर नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों के साथ-साथ ऐसे सरकारी कार्यालय परिसर में सीसीटीवी लगाए जाने का फैसला लिया गया था जहां भीड़भाड़ अधिक रहती हो। सीसीटीवी कैमरे खरीदने के लिए दिसम्बर 2011 में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें तात्कालीन विधायक, नपाध्यक्ष, व्यापारी सहित गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया, लेकिन कमेटी के जिम्मेदार लोगों ने सीसीटीवी लगवाना तो दूर जनहित के कार्य के लिए उक्त कमेटी की दोबारा बैठक तक नहीं की। याद रहे कि हाल ही में बदमाश भूरा पंडित एवं उसके एक साथी ने जेल प्रहरी मनोज गुर्जर की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। जेल रिकाॅर्ड के आधार पर पुलिस ने भूरा की पहचान तो कर ली, लेकिन दूसरा साथी कौन था इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा कई वारदातों को अंजाम देने के बाद अपराधी अभी तक बेसुराग बने हुए हैं।

अंबाह। सीसाीटी कैमरे विहीन नगर का प्रमुख जग्गा चौराहा।

शहर में इन जगहों पर लगाए जाने थे सीसीटीवी कैमरे

व्यापारीओमप्रकाश अग्रवाल की हत्या के बाद गठित जनभागीदारी समिति द्वारा नगर में सब्जी मंडी, पोरसा चौराहा, नगर पालिका चौराहा, मुरैना तिराहा, पीपल चौराहा, जग्गा चौराहा, उसैद रोड, परेड चौराहा, सदर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे।

सरकारीविभागों के परिसर भी नहीं लगे कैमरे

नगरमें कई ऐसे कई महत्वपूर्ण सरकारी विभाग भी हैं जहां सैकड़ों लोग रोजाना आपने कामकाज निपटाने के लिए आते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इनमें कोर्ट परिसर, जेल, तहसील परिसर, जनपद कार्यालय, सिविल अस्पताल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अफसरों जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

^नगरमें प्रमुख चौराहों सहित ऐसे सरकारी परिसर जहां लोगों की अधिक भीड़ रहती वहां सीसीटीवी कैमरे लगने आवश्यक हैं। इस कार्य लिए जल्दी ही पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। \\\'\\\' इकबालमोहम्मद रंगरेज, एसडीएमअंबाह