पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑडिटोरियम का नक्शा पास, लेकिन निर्माण के लिए फंड नहीं

ऑडिटोरियम का नक्शा पास, लेकिन निर्माण के लिए फंड नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चंबल आयाकट की जमीन पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से नक्शा पास हो चुका है। लेकिन निर्माण कार्य के लिए संस्कृति विभाग सांसद निधि से नौ करोड़ छह लाख रुपए की फंडिंग नहीं हो पा रही है। इस हाल में ऑडिटोरियम कब बनेगा इसके कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

ऑडिटोरियम बनाने के लिए राजस्व विभाग ने नेशनल हाइवे के किनारे चंबल आयाकट की पांच बीघा (1.046 हेक्टेयर) जमीन आबंटित की है। ऑडिटोरियम के लिए शासन ने साडा को निर्माण एजेंसी तय किया है। साडा अभी तक टेंडर प्रक्रिया को शुरू तक नहीं कर पाया है। साडा को मालूम है कि जब निर्माण के लिए फंड ही उपलब्ध नहीं है तो टेंडर कॉल करने का कोई मतलब नहीं है।

ऐसा बनेगा ऑडिटोरियम

{फुली एसी ऑडिटोरियम में 600 लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम/समारोह में शिरकत कर सकेंगे।

{ ऑडिटोरियम के प्रथम तल पर 100 लोगों की स्पेशल मीटिंग का भी हॉल बनाया जाएगा।

{ ऑडिटोरियम के प्रथम तल पर अतिथियों के ठहरने के लिए कक्ष बनाए जाएंगे।

{ ऑडिटोरियम में आधुनिक साउंड सिस्टम फायर फाइटिंग सिस्टम होगा।

{ ऑडिटोरियम के चारों ओर ग्रीन पार्क तैयार किया जाएगा।

{ निर्माण कार्य में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्राथमिकता दी जाएगी।