पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1235 स्कूलों की बाउंड्रीवाल अधूरी

1235 स्कूलों की बाउंड्रीवाल अधूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| जिलेके 1235 प्राइमरी मिडिल स्कूलों की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जिला शिक्षा केन्द्र ने 32 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर प्रोजेक्ट एप्रूवलल बोर्ड नई दिल्ली को भेजा था लेकिन बजट सवा साल बाद भी मंजूर नहीं हुआ है। इस हाल में नए निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड ने स्कूलों की बाउंड्रीवाल का प्लान तो एप्रूव कर दिया है लेकिन नए वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए पैसा मंजूर नहीं किया है। बोर्ड, सिर्फ पुराने स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए ही पैसा दे रहा है। जिले के प्राइमरी मिडिल स्कूलों में 164 अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए जिला शिक्षा केन्द्र ने तीन लाख रुपए प्रति कक्ष के मान से चार करोड़ 92 लाख रुपए की मांग केन्द्र सरकार से की है लेकिन इस निर्माण कार्य के लिए भी अब तक बजट नहीं मिला है। प्राइमरी मिडिल स्कूलों मेें हेडमास्टरों के अलग से बैठने के लिए 200 कक्षों का निर्माण कराया जाना जिला शिक्षा केन्द्र की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल है। एक कक्ष के निर्माण पर लगभग तीन लाख रुपए का व्यय होगा। इस प्रकार छह करोड़ रुपए की मांग प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड से की गई है लेकिन यह पैसा भी मंजूर नहीं हुआ है।