पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘घर से एक एक हजार रुपए चुराकर लाओ, तभी वापस करेंगे मोबाइल’

‘घर से एक-एक हजार रुपए चुराकर लाओ, तभी वापस करेंगे मोबाइल’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो छात्रों को ब्लैकमेल करते हुए पकड़े गए सिटी कोतवाली के दो सिपाही। एसपी ने सीएसपी को सौंपी जांच।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

शहरके पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त करने वाले पुलिस के दो सिपाहियों ने कक्षा नौवीं के दो छात्रों से शनिवार की सुबह उनके मोबाइल छीन लिए। साथ ही उन्हें धमकाया कि वे अपने घर से मम्मी-पापा के पर्स जेब से एक-एक हजार रुपए निकाल लाएं, तब ही उनके मोबाइल वापस किए जाएंगे। शाम को ये दोनों सिपाही फिर पुराना बस स्टैंड पर थे, जहां छात्र अपने मोहल्ले के लड़कों को लेकर आए और सिपाहियों को पकड़ लिया। फिर यहां पुलिस की मोबाइल गई और सिपाहियों ने अपनी गलती मानी। एसपी इस मामले की जांच सीएसपी से करा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गोपालपुरा निवासी कक्षा नौ के छात्र सूरज तोमर गौरव तोमर शनिवार की सुबह अपनी बहन को देखने अस्पताल जा रहे थे। पुराना बस स्टैंड की पुलिया के पास इन्हें सिपाही दातार सिंह अहिवरन मिले। दोनों बाइक पर सवार थे और इन्होंने सूरज गौरव को पकड़ लिया। दोनों से उनके मोबाइल छीनने के बाद कहा कि जाओ अपने घर से एक-एक हजार रुपए चुरा लाओ और हमें देना, तब ही मोबाइल वापस मिलेंगे। वरना कोतवाली में अंदर जो पीपल का पेड़ है वहां लटकाकर बहुत पिटाई करेंगे। छात्रों से सिपाहियों ने कहा कि तुम तो 500 रुपए मम्मी के पर्स से और 500 रुपए पापा के पर्स से चुरा लाना।

छात्रों ने यह मामला अपने मोहल्ले के लड़कों को बताया। तब गोपालपुरा से करीब 10 लड़के शाम को सिपाहियों के बताए स्थान पर पुराना बस स्टैंड पर आए। इनके साथ सूरज गौरव भी थे। सूरज गौरव ने दोनों सिपाहियों को पुराना बस स्टैंड शुक्ला होटल की पुलिया के पास देखकर पहचाना कि ये ही सिपाही हैं। दोनों सिपाहियों ने इस समय अपनी नेमप्लेट वर्दी से हटाई हुई थी। तब गोपालपुरा के लड़कों ने इन सिपाहियों की बाइक की चाबी खींच ली और दौड़कर टीआईटी काम्पलेक्स में प्रेस कार्यालयों पर पहुंच गए। इधर भीड़ का दबाव होने अन्य पुलिस कर्मचारियों के आने पर सिपाहियों ने स्वीकार कर लिया कि हां उनसे गलती हो गई।

मामलाएसपी तक पहुंचा : पुरानाबस स्टैंड पर भीड़ जमा होने पर यह मामला एसपी इरशाद वली तक पहुंच गया। एसपी ने तत्काल सीएसपी प्रवीण भूरिया को इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। तब सीएसपी ने सीनियर एसआई भारतसिंह सिकरवार से जांच शुरू करा दी।

मुरैना। छात्रों