पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुठभेड़ में पप्पू लोहिया पुलिस के हाथ से फिसला, प्रदीप किरार िगरफ्तार

मुठभेड़ में पप्पू लोहिया पुलिस के हाथ से फिसला, प्रदीप किरार िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदवंतपुरा के जंगलों में बुधवार की दोपहर हुई मुठभेड़। हथियारबंद चार बदमाशों को नहीं पकड़ पाईं पुलिस पार्टियां।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल से पांच लाख रुपए का टैरर टैक्स मांगने के आरोपी बदमाश पप्पू लोहिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को सुमावली क्षेत्र के उदवंतपुरा में घेराबंदी की। पुलिस और पप्पू लोहिया सहित उसके दो भाई दो अन्य बदमाश में मुठभेड़ भी हुई, लेकिन सभी बदमाश पुलिस का घेरा तोड़कर भाग निकले। पुलिस की चार पार्टियां, निटहरा के प्रदीप किरार को ही पकड़ पाईं हैं।

उदवंतपुरा के जंगल में बदमाशों के मूमेंट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने सुमावली थाना प्रभारी घनश्याम नागर, पूर्व थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा, सब इंसपेक्टर अनिल भदौरिया, नूराबाद थाने के फोर्स सहित पुलिस लाइन से नवआरक्षकों को बदमाशों की घेराबंदी के लिए उदवंतपुरा भेजा गया। जंगल सर्चिंग के दौरान पुलिस को फरारी बदमाश पप्पू लोहिया अपने साथियों सहित किसी स्थान पर नजर आया तो पुलिस पार्टियों ने बदमाशों को घेरकर ललकारा। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं तो पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किए। शॉर्ट एनकाउंटर में पप्पू लोहिया, उसके दो भाई दो अन्य बदमाश पुलिस के घेरे को तोड़कर भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस के हाथ निटहरा का रहने वाला प्रदीप किरार आया है। पुलिस को प्रदीप किरार के कब्जे से कोई हथियार नहीं मिला है। प्रदीप किरार कौन है उसका आपराधिक रिकार्ड क्या है इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी। थाना प्रभारी घनश्याम नागर तो बुधवार के एनकाउंटर को पूरी तरह से छिपाए बैठे रहे। पुलिस की शॉर्ट एनकाउंटर की स्टोरी जिले में चर्चा का विषय बनी रही।