पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नल जल योजनाओं में सभी की सहभागिता जरूरी : सिंह

नल-जल योजनाओं में सभी की सहभागिता जरूरी : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| राष्ट्रीयग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत गांव में नल-जल योजनाएं स्थापित करने के वास्ते सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। इसके लिए गांव के लोग आगे आएं। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री आरके सिंह ने कही। ईई श्री सिंह, बुधवार को मुरैना के होटल राजश्री में अवतार स्मृति शिक्षा कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम का लक्ष्य घर-घर नल से पानी पहुंचाना है। यह काम जागरूकता से ही संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम को संबाेधित करते अितथि।