पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने फायरिंग कर तीन घरों में की लूटपाट

बदमाशों ने फायरिंग कर तीन घरों में की लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुस्सीपुरा के घरों से पौने दो लाख रुपए का माल ले गए बदमाश।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

शहरके तुस्सीपुरा इलाके में मंगल-बुधवार की रात बदमाशों ने गोलियां चलाकर लोगों में दहशत पैदा कर दी और तीन घरों से पौने दो लाख रुपए के जेबरात, नकदी अन्य सामान समेट ले गए। फिलहाल स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सशस्त्र पांच से छह बदमाश रात तीन बजे तुस्सीपुरा की नई बस्ती स्थित रामेश्वर पुत्र सरदार सिंह गुर्जर के घर में दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों की आहट पाकर घर में सो रही बहू रूबी उसका भाई प्रदीप (13) जागा तो बदमाशों ने दोनों को कट्टों की नोक पर लेकर उनसे दूसरे कमरे की चाबी ले ली और दो अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेबरात समेट ले गए। बदमाशों ने घर में रखे नकद 12 हजार बहू रूबी का मोबाइल भी लूट लिया। लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने प्रदीप पर कट्टे के बटों से प्रहार भी किए। जिस समय लूट की वारदात हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।

अजबसिंह पर चलाईं गोली:

तुस्सीपुरामें नकबजनी की दूसरी वारदात रात 3.30 बजे घटित हुई जिसमें सशस्त्र बदमाशों ने अजब सिंह पुत्र हरनारायण गुर्जर के घर में छत के रास्ते प्रवेश कर कमरे में बक्से खंगाले। बदमाशों की खटर-पटर से कमरे में सो रही बहू रेनू उसका बेटा जाग गया। बदमाशों को देख बहू-बेटे की चीख निकल गई। बाद में शोर-शराबा होने पर बदमाश घर से भागे तो घर के बाहर ट्रैक्टर के पास सो रहे अजब सिंह ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। बदमाशों ने अपने बचाव के लिए अजब सिंह पर कट्टे से तीन फायर किए। अंधेरा होने के कारण अजब सिंह को गोली नहीं लग सकी।

सुबहचार बजे जागे तो बाइक गायब: तुस्सीपुराकी बजरंग कालोनी में रहने वाले जल संसाधन विभाग के कर्मचारी होतम सिंह पुत्र उदयराम जाटव के घर से बदमाश बुधवार की सुबह चार बजे से पहले हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो बाइक क्रमांक एमपी 06 एमई 2609 उठाकर ले गए। वहीं बदमाशों ने नई बस्ती में रहने वाले राम अख्तियार सिंह गुर्जर के घर के गेट का एक सरिया तोड़ दिया साथ ही बदमाशों ने माहौर चौराहा स्थित वचन सिंह रघुवीर माहौर के घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन जगार होने से बदमाश वहां से भाग निकले।

रूबी उसका भाई लूटे गए सामान के बाद खाली बक्सों दिखाते हुए।