- Hindi News
- व्यापारी आईजी से बोले आश्वासन पर पुलिस कभी खरी नहीं उतरी
व्यापारी आईजी से बोले-आश्वासन पर पुलिस कभी खरी नहीं उतरी
पुलिस कंट्रोल रूम पर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रूपसिंह मीणा को दिया कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय।
भास्करसंवाददाता| मुरैना
पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने बुधवार की शाम सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर आईजी आरएस मीणा को चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुवार की शाम तक हत्याके आरोपी नहीं पकड़े गए तो शुक्रवार से मुरैना बंद का आंदोलन शुरू होगा।
आईजी मीणा ने व्यापारियों से कहा कि यदि उनका आंदोलन शुरू होता है तो पुलिस शहर तक सीमिति होकर रह जाएगी। उस दशा में बदमाशों को पकड़ने में पुलिस की ताकत नहीं लग पाएगी। इसलिए व्यापारी, पुलिस को कार्रवाई के लिए कुछ समय दें। आईजी की बात का प्रतिवाद करते हुए उद्यमी व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश गर्ग ने कहा कि पुलिस अपने आश्वासन पर कभी खरी नहीं उतरी। अन्यथा मुरैना में कृष्णा एडीबल पर गोलीकांड के बाद से अब तक चंबल संभाग में पांच हत्याएं नहीं होतीं। गुरुवार की शाम तक पुलिस कार्रवाई के संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आते तो सूर्यास्त के बाद शहर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा और शुक्रवार की सुबह से मुरैना बंद आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
व्यापारियों को संबाेधित करते संरक्षक रमेश गर्ग।
पेट्रोल पंप भी कल से बंद रहेंगे
गिर्राजअग्रवाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर जिलेभर के पेट्रोल पंप भी शुक्रवार से बंद रहेंगे। इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के डेलीगेशन ने बुधवार की अपराह्न पुलिस अधीक्षक से भेंट कर उन्हें प्रस्तावित आंदोलन से अवगत करा दिया।
गल्लामंडी में नहीं हुई खरीद
पेट्रोलपंप व्यवसायी गिर्राज अग्रवाल की हत्या से गमगीन व्यापारियों ने बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति में अनाज, दलहन तिलहन की खरीद नहीं की। इस कारण 200 से ज्यादा किसान अपना गल्ला नहीं बेच पाए। व्यापारियों ने किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को गल्ला मंडी में एक दिन की खरीद करने का निर्णय लिया है। उसके बाद गल्ला मंडी को भी बंद रखा जाएगा।
पुलिस कंट्रोल रूम में व्यापारियों को आंदोलन करने के लिए समझाते आईजी आर एस मीणा।
व्यापारी बोले- सत्ताधारी नेताओं का करेंगे बहिष्कार
जीवाजीगंजस्थित रामजानकी मंदिर पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि सत्ता पक्ष के किसी नेता/जनप्रतिनिध