- Hindi News
- राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता नौ छात्र छात्राएं पुरस्कृत
राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता नौ छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
मुरैना |राज्य स्तरीयताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता नौ छात्र-छात्राओं को बुधवार को जिला ताइक्वांडो संघ ने आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया। मुरैना के विजेता इन बच्चों का चयन, इंटरनेशनल कोलंबो के लिए हुआ है।
महावीरपुरा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा की जिला महामंत्री जया चतुर्वेदी ने नील वर्ल्ड स्कूल के स्वर्ण पदक विजेता अनिल रजक, सौरभ राठौर, गौरव राठौर, ऋषभ जैन, करिश्मा कुशवाह, यशी बंसल, सोनाली वर्मा, सोनू माहौर सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा अंशु डंडौतिया को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
ताईक्वांडो संघ के विजेता बच्चे अपना गोल्ड मैडल दिखाते हुए।