पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भगवान विश्वकर्मा के कौशल से देश में मैकेनिकल क्रांति का दौर’

‘भगवान विश्वकर्मा के कौशल से देश में मैकेनिकल क्रांति का दौर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनियनों श्रम संगठनों ने बुधवार को मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

भगवानविश्वकर्मा के कौशल से देश में मैकेनिकल क्रांति का दौर चल रहा है। जयंती दिवस पर देश के हर कल कारखाने में उन्हें याद करते हुए नमन किया जाता है। यह बात बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री आरआर सिंह ने कही।

एसई श्री सिंह, बुधवार को बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धुरी पर मशीन कैसे काम करेगी इसका अविष्कार विश्वकर्मा जी ने किया था। भारत भूमि के इंजीनियरों ने लगातार शोध किए और मैकेनिकल क्षेत्र में देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर बिजली कंपनी के इंजीनियर्स कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एसआर राठौर, आरके बाथम डीकेएस चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्रमकानूनों का कड़ाई से हो पालन : भारतीयमजदूर संघ द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में सुमावली विधायक सत्यपाल सिकरवार ने कहा कि आजादी के 65 वर्ष देश के श्रमिकों को अपने हकों के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े इसलिए हर कारखाने श्रम संस्थान में श्रम कानूनों का पालन कड़ाई से कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम को वसंत पुरोहित, आशाराम पाठक, औतार सिंह डंडौतिया, राजेश शर्मा नरेश शर्मा सहित मीना भट्ट ने संबोधित किया।

बिजली कर्मचारी महासंघ ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।