पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रुस्तम

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रुस्तम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा नगर मंडल की बैठक में निगम चुनाव की तैयारियों पर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

जनताकी प्रतिदिन की जरूरत का कार्य नगर निगम से पड़ता है। मुरैना में आगामी चुनाव निगम का होना है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता, जनता के बीच पहुंचकर उन्हें केन्द्र राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। यह बात विधायक रुस्तम सिंह ने कही।

विधायक श्री सिंह, बुधवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय पर आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के आसन्न चुनावों में भाजपा के बोर्ड निर्वाचित होकर आएं तब नगर निगम राज्य सरकार के बीच के गतिरोध दूर होंगे और शहर विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा। चुनाव कैसे जीता जाता है इसका खासा अनुभव पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा लोकसभा चुनाव के अनुभव से मिल चुका है। जरूरत इस बात की है कि एकजुटता के साथ काम करते हुए निगम चुनाव के परीपेक्ष्य में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया जाए।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का काम भाजपा का जनाधार बढ़ाना है। जिन 12 पंचायतों को नगर निगम सीमा में जोड़ा गया है वहां के घर-घर में भाजपा सरकार की योजना की जानकारी पहुंचना चाहिए। तब जाकर हम निगम चुनाव को फतह कर पाएंगे। बैठक को पूर्व विधायक सेवाराम गुप्ता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा ने संबोधित किया।

भाजपा नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते विधायक रुस्तम सिंह।