- Hindi News
- सीएम के कार्यक्रम स्थल रूट का कलेक्टर ने किया मुआयना
सीएम के कार्यक्रम स्थल रूट का कलेक्टर ने किया मुआयना
मुरैना। आयोजन स्थल का मुआयना करतीं कलेक्टर शिल्पा गुप्ता।
मुरैना। मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के 19 सितंबर को मुरैना आगमन को लेकर कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल स्टेडियम सहित आने-जाने के रूटों का अवलोकन किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक इरशाद वली भी रहे।
कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकाय चुनाव के मतदान का डेमो, सीएम के सभा मंच के पास होना चाहिए। मतदाता आए और नई व्यवस्था के अनुसार अपना वोट डालकर जाए इसकी रिहर्सल सीएम के कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाए।