- Hindi News
- ‘मेरी बहू राजस्थान में सिपाही है, गुंडे लेकर आई थी मुझे मारने’
‘मेरी बहू राजस्थान में सिपाही है, गुंडे लेकर आई थी मुझे मारने’
बहू का भाई भी कोतवाली पहुंचा बोला- ससुरालीजन मेरी बहन को करते हैं परेशान।
मुरैना। शहरकी गोपालपुरा निवासी एक महिला उनकी वृद्ध सास अपनी राजस्थान पुलिस की सिपाही बहू की प्रताड़ना का मामला लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि उनकी बहू राजस्थान से गुंडे लेकर मुझे मारने आई थी।
मामला कुछ इस प्रकार है कि गोपालपुरा निवासी शीला सिकरवार प|ी संतोष सिकरवार सोमवार को सिटी कोतवाली में अपनी बहू गिरिजा प|ी नागेंद्र सिंह (जावा कंपनी में मुंबई में इंजीनियर) के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने आई थीं। वे अपने साथ अपनी वृद्ध सास राजेश्वरी देवी को भी लाई थीं। शीला देवी ने बताया कि उनकी बहू गिरिजा धाकरे राजस्थान पुलिस की सिपाही है। वह अपने साथ शुक्रवार को राजस्थान से गुंडे लेकर उनके घर गोपालपुरा में उन्हें मारने आई थी। उसने वहां उनकी उनकी सास राजेश्वरी देवी की मारपीट की।
जिस समय शीला देवी पत्रकारों को यह मामला बता रही थीं, उसी समय गिरिजा का भाई रामसेवक वहां गए। उन्होंने कहा कि ये सास-बहू झूठ बोल रही हैं। इन लोगों ने मेरी बहिन की कोई पूछ-परख नहीं की, जबकि उसके ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई है। वह यहां सूतंक उतरवाने आई थी, लेकिन इन लोगों ने तो पंडित को ही घर से भगा दिया। शीलादेवी ने तो अपने पति संतोष सिकरवार की ही मारपीट कर दी। बाद में एसआई भारत सिंह सिकरवार मौके पर आए और रामसेवक से कहा कि वह अपनी रिपोर्ट लिखाए। साथ ही हंगामा कर रहीं शीला देवी से कहा कि आप शांत रहें, आईजी साहब का कोतवाली निरीक्षण चल रहा है।
मुरैना। कोतवाली में शिकायत कराने आए दोनों पक्ष।