- Hindi News
- मर्ग डायरी थानों में पेंडिंग, खात्मे वाले मामले कोर्ट में पेश नहीं
मर्ग डायरी थानों में पेंडिंग, खात्मे वाले मामले कोर्ट में पेश नहीं
पुलिसथानों में केस डायरियां मर्ग डायरियां पेंडिंग चल रही हैं। साथ ही विभिन्न अपराधों के चालान कोर्ट में समय पर प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं। जिन मामलों में खात्मा लग गया है, उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा है। इसलिए अब आईजी चंबल रेंज डीसी सागर मात्र पांच थानों का नहीं, बल्कि जिले के सभी 27 थानों का औचक निरीक्षण करेंगे।
यह स्थिति सोमवार को तब सामने आई जब आईजी श्री सागर जिला पुलिस मुख्यालय के वार्षिक निरीक्षण पर आए और उन्होंने सिटी कोतवाली का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने एसपी ऑफिस का रिकॉर्ड परखा और उसके बाद वे सीधे कोतवाली पहुंचे। यहां उन्हें सलामी देने के लिए पुलिस गार्ड राइफलें लेकर कतारबद्ध खड़ा था। लेकिन इंस्पेक्टर जनरल ने सलामी नहीं ली। गार्ड को विश्राम दिया गया और आईजी अंदर जाकर टीआई की कुर्सी पर बैठ गए। उनके साथ एसपी इरशाद वली, एएसपी रघुवंश सिंह भदौरिया सीएसपी प्रवीण भूरिया भी थे।
आजहोगा परेड का निरीक्षण : आईजीश्री सागर मंगलवार को पुलिस मैदान पर परेड का निरीक्षण करेंगे। यहां एडी परेड, बलवा परेड भी की जाएगी। इसमें आईजी स्वयं डेमो देंगे। आईजी यहां दरबार लगाकर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनेंगे।
चेंबर में मंगवाए रिकॉर्ड
आईजीने कोतवाली के सभी रिकॉर्ड चेंबर में मंगवाए। एक-एक करके विभिन्न फाइलें आईजी के समक्ष पेश की गईं। आईजी ने इनकी स्थिति परखी और देखा कि किस केस में क्या हालत है। आईजी ने केस डायरियों के अलावा मर्ग डायरियों पर खास गौर किया कि उनमें जांच की क्या स्थिति है। कौन डायरी कितने दिन से पेंडिंग चल रही है, उसमें कुछ खुलासा हो पा रहा है कि नहीं। रिकॉर्ड लंबा-चौड़ा होने के कारण आईजी ने लंच के बाद समर हाउस से दूसरे थाने पर जाकर फिर से कोतवाली का रुख किया। यहां आकर उन्होंने बाकी फाइलें परखीं। इसके बाद वे देवगढ़ थाने के निरीक्षण के लिए निकल गए। इसके अलावा उन्होंने सुमावली बागचीनी थाने का भी निरीक्षण किया। संपूर्ण निरीक्षण में जहां कामकाज की स्थिति ठीक मिली, उस कर्मचारी का नाम इनाम के लिए लिखा गया। जबकि सजा वालों की सूची लंबी बनी है।
यह परख रहे हैं आईजी
{केस डायरियों में विवेचना की क्या स्थिति है, मुलजिमों की गिरफ्तारी हुई है कि नहीं।
{ विभिन्न मामलों के चालान अदालतों में प्रस्तुत किए गए हैं कि नहीं।
{पुलिस थानों में अपराधियों की