पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर माल समेटकर भाग रहे थे, कंट्रोल रूम ने कहा रिपोर्ट लिखाओ तब करेंगे कार्रवाई

चोर माल समेटकर भाग रहे थे, कंट्रोल रूम ने कहा-रिपोर्ट लिखाओ तब करेंगे कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सोमवार को वार्षिक परेड का निरीक्षण करने आए आईजी के सामने पीड़ित पुलिसकर्मी की बेटी ने रखा पूरा मामला।

{आईजी ने एसपी के साथ मौके पर पहुंचकर देहाती नालसी लिखवाई।

भास्करसंवाददाता. मुरैना

पुलिसलाइन परेड मैदान के भीतर बने सरकारी क्वार्टर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एसएएफ के सिपाही के यहां चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस ने 15 घंटे तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। खासबात यह है कि जिस समय चोर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय सिपाही की बेटी की आंख खुल गई। चोरों को सामान समेटते देखा। इसी बीच सिपाही की बेटी ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन लगाकर चोरी की सूचना दी। लेकिन वहां से जवाब मिला कि पहले रिपोर्ट लिखवाओ, उसके बाद पुलिस भेजेंगे। इधर सोमवार को जब आईजी चंबल डीसी सागर का सालाना निरीक्षण कोतवाली में चल रहा था, तभी यह मामला उनके संज्ञान में आया। इसके बाद आईजी मौके पर पहुंच गए। यहां आईजी ने डॉग स्क्वॉड से स्थल निरीक्षण कराने मौके पर ही देहाती नालसी लिखाने के निर्देश एसपी को दिए। एसपी ने मौके पर टीआई अजय भार्गव से कहा कि अभी यहीं रिपोर्ट लिखी जाए। तब पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।

चोरों की जल्द होगी गिरफ्तारी

^एसएएफ के सिपाही के घर हुई चोरी की रिपोर्ट के संबंध में मौके पर ही देहाती नालसी लिखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉग स्क्वॉड भी वहां घुमाया जाएगा। महिला सिपाही के घर हुई चोरी की रिपोर्ट लिख ली गई है। दोनों मामलों में चोरों की गिरफ्तारी जल्द होगी।\\\'\\\' डीसीसागर, आईजीचंबल रेंज मप्र

मुरैना। पुलिस मैदान स्थित सरकारी आवास से सिपाही बलवीर सिंह तोमर के घर में घुसकर चोर कीमती सामान समेट ले गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़ दिया। आईजी डीसी सागर को चोरी की जानकारी देतीं परिवार की महिला सदस्य।

महिला आरक्षक भी दो दिन भटकी रिपोर्ट लिखाने

एसएएफके सिपाही के क्वार्टर के पास ही स्थित महिला सिपाही राधा रानी के क्वार्टर से भी शनिवार को सुबह तब चोरी हो गई थी जब वे पुलिस मैदान में परेड कर रही थीं। राधा रानी ने बताया कि वे परेड से लौटी थीं तो घर में घुसते ही उन्हें सामान बिखरा मिला। इसके बाद वे कोतवाली रिपोर्ट लिखाने गईं तो वहां उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद वे दिन भर कोतवाली में भटकती रहीं, उन्होंने दिन भर खाना भी नहीं खाया। फिर वे एएसपी रघुवंश सि