- Hindi News
- 1700 लोगों को नहीं बांटे चार करोड़ रुपए, बारिश में झोंपड़ियों में भीगतेे रहे गरीब
1700 लोगों को नहीं बांटे चार करोड़ रुपए, बारिश में झोंपड़ियों में भीगतेे रहे गरीब
कलेक्टर ने 12 दिन पहले दिए निर्देश फिर भी 1700 में से 49 हितग्राहियों को ही जारी की दूसरी किस्त
भास्करसंवाददाता|मुरैना
इंदिराआवास योजना में 1700 हितग्राहियों काे दूसरी किस्त का पैसा अब तक नहीं बांटा है। जबकि सरकार ने चार करोड़ का बजट पांच महीने पहले ही दे दिया है। कुछ दिन पूर्व कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने जिला पंचायत के औचक निरीक्षण में यह गड़बड़ी पकड़ी। सात दिन में जिपं सीईओ को किस्त का पैसा जारी करने के निर्देश दिए, लेकिन 13 सितंबर तक मात्र 49 हितग्राहियों को ही दूसरी किस्त जारी की गई है। बाकी 1651 हितग्राहियों की राशि अभी भी नहीं बांटी गई।
क्याहै मामला : इंदिराआवास योजना में हितग्राहियों को सरकार द्वारा दो किस्तों में राशि जारी की जाती है। प्रथम किस्त वर्ष 2011-12 तक 22500 रुपए की दी गई। जबकि दूसरी किस्त भी इतनी ही राशि की दी जानी थी। इस तरह कुल 45 हजार रु दिए जाने थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अफसरों ने पहली किस्त के बाद दूसरी किस्त जारी नहीं की। हालांकि अब इस योजना में राशि बढ़ाकर 70 हजार रुपए दी गई है।
पहाड़गढ़। अधूरे पड़े इंदिरा आवास को दिखाते हितग्राही।
1700 में से 49 की राशि जारी कर दी
^पांच महीने से 1700 लोगों की दूसरी किस्त का चार करोड़ रुपया इसलिए बंटा, क्योंकि उन हितग्राहियों के प्रथम किस्त की राशि के निर्माण के फोटो ग्राफ्स प्राप्त नहीं हुए थे। वेरीफिकेशन होने से दूसरी किस्त जारी नहीं की जा सकी। अब 49 हितग्राहियों को राशि जारी कर दी गई है।\\\'\\\' अशोकशर्मा, असिस्टेंटप्रोजेक्ट मैनेजर इंदिरा आवास योजना जिला मुरैना
हितग्राहियों ने स्ट्रक्चर के फोटो नहीं भेजे
^जिनहितग्राहियों को इंदिरा आवास की पहली किस्त मिल गई है, उन्होंने उनके निर्माण की प्रगति के फोटो खिंचाकर नहीं दिए हैं। इसलिए दूसरी किस्त की राशि उन्हें जारी नहीं की गई। अगर वे फोटो दे देंगे तो उन्हें राशि दे दी जाएगी।\\\'\\\' पीएसमंडेलिया, सीईओजनपद पंचायत सबलगढ़
जिला पंचायत ने जारी नहीं किया रुपया
^जिला पंचायत ने हमारे गांव के उन हितग्राहियों को इंदिरा आवास की दूसरी किस्त का रुपया जारी नहीं किया है, जिन्होंने पहली किस्त के बाद आवास का स्ट्रक्चर तैयार कर लिया है।\\\'\\\' योगेंद्रतोमर, सरपंचग्राम पंचायत रूअर
तीन साल से कर रहे हैं किस्त का इंतजार
^तीनसाल पहले स्वीकृत हुए इंदिरा आवास का तब 22500 रुपया मि